ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे प्रवास और चुनावी प्रयासों की सराहना, भाजपा नेताओं ने भेजा शुभकामना संदेश
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही/कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाने वाले छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता सिद्धार्थ दुबे को भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल की ओर से आभार पत्र भेजा गया है। पत्र में चुनाव के दौरान उनके लंबे प्रवास, कठिन परिस्थितियों में किए गए प्रयासों और संगठनात्मक योगदान की सराहना की गई है।
भाजपा पश्चिम बंगाल ने की प्रयासों की प्रशंसा
भाजपा पश्चिम बंगाल के लेटरहेड पर जारी इस पत्र पर प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शुभेन्दु अधिकारी के हस्ताक्षर अंकित हैं। पत्र में उल्लेख किया गया है कि पार्टी की विचारधारा को मतदाताओं तक पहुंचाने के लिए सिद्धार्थ दुबे ने दूरदराज के जिलों और ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय तक प्रवास कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विषम परिस्थितियों में कार्य करने की सराहना
पत्र में कहा गया कि पश्चिम बंगाल जैसे राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में रहकर कार्य करना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन सिद्धार्थ दुबे ने कठिन परिस्थितियों में भी संगठन को मजबूत करने और मतदाताओं तक पार्टी का संदेश पहुंचाने का कार्य किया। भीषण गर्मी में लगातार जनसंपर्क और चुनावी अभियान में सक्रिय भागीदारी की भी सराहना की गई।
छत्तीसगढ़ भाजपा कार्यकर्ताओं में चर्चा
भाजपा पश्चिम बंगाल की ओर से जारी यह आभार पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं और राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है। पत्र के माध्यम से सिद्धार्थ दुबे के प्रयासों के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी उनके सहयोग और विचारों का स्वागत करने की बात कही गई है।



