Surajpur Education News : छुट्टी के दिन भी खुली पाठशाला, प्रधान पाठिका रुक्मणी सिंह संवार रहीं बच्चों का भविष्य

Advertisement
Advertisement

रविवार और शासकीय अवकाश में भी लग रही निशुल्क विशेष कक्षाएं, कमजोर विद्यार्थियों को मिल रहा अतिरिक्त शैक्षणिक सहयोग

सूरजपुर। शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण और नवाचार का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, पटना की प्रधान पाठिका श्रीमती रुक्मणी सिंह ने अनूठी पहल शुरू की है। वे रविवार और शासकीय अवकाश के दिनों में भी विद्यालय खोलकर कमजोर विद्यार्थियों के लिए प्रतिदिन दो घंटे की निशुल्क विशेष कक्षाएं संचालित कर रही हैं।

कमजोर विद्यार्थियों का किया मूल्यांकन

प्रधान पाठिका ने सबसे पहले अध्ययन में पिछड़े विद्यार्थियों का गहन मूल्यांकन कर उनका चिन्हांकन किया। इसके बाद उनके सीखने के स्तर के अनुसार अतिरिक्त कक्षाएं शुरू की गईं, ताकि वे नियमित पढ़ाई में पीछे न रहें और बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन कर सकें।

आसपास के गांवों के बच्चों को भी मिल रहा लाभ

यह पहल केवल विद्यालय के विद्यार्थियों तक सीमित नहीं है। श्रीमती रुक्मणी सिंह आसपास के गांवों और अन्य स्कूलों के कमजोर बच्चों को भी इन निशुल्क कक्षाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रही हैं। इससे अधिक से अधिक विद्यार्थियों को अतिरिक्त शैक्षणिक सहयोग मिल रहा है।

ग्रामीण और अभिभावक कर रहे सराहना

छुट्टी के दिनों में भी अपने व्यक्तिगत समय और सुविधाओं का त्याग कर बच्चों के भविष्य को संवारने के इस प्रयास की ग्रामीणों और अभिभावकों ने खुलकर सराहना की है। उनका मानना है कि इस तरह की पहल विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और शैक्षणिक गुणवत्ता को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Advertisement
Share This Article