बचारवार नवापारा: रामनामी समाज के युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन, शिवांश दुबे ने पहनाया गमछा

Advertisement
Advertisement

पेंड्रा ग्राम बचारवार के बड़ी मोहल्ला नवापारा भोगा टोला में सृजन दुर्गोत्सव सेवा समिति के तत्वावधान में कांग्रेस पार्टी का ज्वाइनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रामनामी समाज के बड़ी संख्या में युवाओं ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

“हमारे पूर्वज कांग्रेसी थे, अब फिर उसी राह पर” – सियाराम कौशिक
कार्यक्रम में युवाओं के नेता सियाराम कौशिक ने स्पष्ट कहा कि “हमारे बाप-दादा और पूर्वज हमेशा से पंजा छाप कांग्रेस के साथ रहे हैं। बीच में हमारा पैर डगमगा गया था, जिस कारण हम भाजपा में कार्य करने लगे थे। लेकिन अब हमें सही मार्ग जिला कांग्रेस महामंत्री शिवांश दुबे जी के नेतृत्व में दिखाई दिया है। अब हम तन-मन-धन से हमेशा कांग्रेस पार्टी के साथ रहेंगे।”

शिवांश दुबे ने कराया प्रवेश
जिला कांग्रेस महामंत्री शिवांश दुबे मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने नवापारा के रामनामी समाज के सभी युवाओं को गमछा पहनाकर कांग्रेस पार्टी में विधिवत प्रवेश कराया। उन्होंने कहा कि “युवाओं का जोश ही कांग्रेस की असली ताकत है। पार्टी हमेशा समाज के मान-सम्मान और विकास केa लिए काम करेगी।”

नीरज कौशिक के नेतृत्व में बनी रूपरेखा
कार्यक्रम की रूपरेखा नीरज कौशिक के नेतृत्व में तैयार की गई। बैठक को सफल बनाने में समिति के सभी पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सियाराम कौशिक, मनीष चौधरी, राजकुमार, संदीप कुमार, किशन लाल, गणेश भरिया, सुनील, विकास सरकार, अनिल कुमार, दीपक कुमार, राहुल चौधरी, मोनू चौधरी, दुर्गेश सूर्यवंशी, दुर्गेश चौधरी, अजय, भूपेंद्र चौधरी, दुर्गेश DK, सारांश, शुभम, रामचंद्र, आदित्य चौधरी, अरुण चौधरी, नीरज कौशिक, विक्रम कुमार, नरेंद्र चौधरी, सूरज चौधरी, अमन, देवनारायण, साहिल सूर्यवंशी, योगेश कुमार, राहुल कौशिक, मोटू सहित बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने और आगामी चुनावों में पार्टी को जीत दिलाने का संकल्प लिया।

Advertisement
Share This Article