इंटरनेशनल जीत कुने डो चैंपियनशिप में सारंगढ़ के खिलाड़ियों का जलवा, दो स्वर्ण पदक जीते

Advertisement
Advertisement

सारंगढ़। 24th International Jeet Kune Do Championship में छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले के दो होनहार खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 27, 28 और 29 जून 2026 को Mumbai में आयोजित हुई।


18+ वर्ग में शिवा सारथी ने जीता गोल्ड

प्रतियोगिता के 18+ आयु वर्ग (कुमिते) में शिवा सारथी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मुकाबले के दौरान उनकी तकनीक, फुर्ती और आत्मविश्वास देखने लायक रहा।


12+ वर्ग में रितेश सारथी का शानदार प्रदर्शन

वहीं 12+ आयु वर्ग (कुमिते) में रितेश सारथी ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। उनकी जीत ने कम उम्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज कराई है।


सारंगढ़ में खुशी की लहर

दोनों खिलाड़ियों की सफलता के बाद सारंगढ़ में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों, परिजनों और शुभचिंतकों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


कोच ने बताया सफलता का मंत्र

दोनों खिलाड़ियों के कोच अजय पटेल ने बताया कि यह सफलता कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी छत्तीसगढ़ और देश का नाम ऊंचा करेंगे।

Advertisement
Share This Article