कालपी रेलवे स्टेशन पर बिछड़ा 6 वर्षीय बालक, जीआरपी ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल परिजनों को सौंपा

Advertisement
Advertisement

कालपी, जालौन। रेलवे स्टेशन कालपी पर रविवार सुबह एक 6 वर्षीय बालक के लापता होने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि जीआरपी की त्वरित कार्रवाई से बालक को कुछ ही समय में सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जिससे परिवार ने राहत की सांस ली।


भीड़ में बिछड़ा मासूम

जानकारी के अनुसार, मुहल्ला टरननगंज निवासी हारुन अपने परिवार के साथ झांसी–कानपुर पैसेंजर ट्रेन से यात्रा करने के लिए कालपी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर मौजूद थे। इसी दौरान पानी पीने के लिए गए 6 वर्षीय बालक हैदर अली भीड़भाड़ के बीच अपने परिजनों से बिछड़ गया।

परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना जीआरपी को दी।


जीआरपी ने चलाया सघन तलाश अभियान

सूचना मिलते ही जीआरपी चौकी प्रभारी संजना सिंह के नेतृत्व में आशीष कुमार, मेहरबान सिंह और अभिषेक कुमार की टीम ने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया।

कुछ ही समय में बालक को स्टेशन परिसर के बाहर सुरक्षित हालत में ढूंढ लिया गया।


परिजनों को सौंपा गया बच्चा, राहत की सांस

पहचान की पुष्टि के बाद बालक को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। बच्चे के सुरक्षित मिलने पर परिवार ने राहत की सांस ली और जीआरपी टीम का आभार व्यक्त किया।


जीआरपी की अपील

जीआरपी चौकी प्रभारी संजना सिंह ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान छोटे बच्चों पर विशेष ध्यान रखें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Advertisement
Share This Article