चक्रधरपुर। संत जेवियर्स इंग्लिश स्कूल पोटका में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बाल संसद का गठन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को नेतृत्व, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य फादर एस पुथमय राज के मार्गदर्शन में हुआ। शुरुआत प्रार्थना और स्वागत संबोधन से की गई। सत्र 2025-26 के बाल संसद सदस्यों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया गया।
प्राचार्य ने नवगठित बाल संसद के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और उनसे ईमानदारी व निष्ठा के साथ अपने दायित्व निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य, सांस्कृतिक, भाषा, खेल, अनुशासन और स्वच्छता जैसे विभागों का गठन किया गया। सत्र 2026-27 के लिए केशव गारौडिया और काव्या तिडु को विद्यालय का प्रेसिडेंट चुना गया।
कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ, जहां शिक्षकों और अभिभावकों ने नवचयनित बाल सांसदों को शुभकामनाएं दीं।


