Advertisement
आज का ई-पेपर 📄
Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ की महतारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लम्बे समय से महतारी वंदन योजना से जुड़ने की बाट जोह रही महिलाओं के लिए रजिस्ट्रेशन (पोर्टल खुलेगा) इसी हफ्ते से शुरू होने वाला है। जिससे योजना में नई पात्र महिलाओं को आवेदन करने का मौका मिलेगा। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। विभाग की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि नई महिलाओं के आवेदन के लिए पोर्टल खोलने की अनुमति मुख्यमंत्री से मिल चुकी है।
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं के लिए विशेष योजना चला रही है। उन्होंने कहा कि यहां महिला आबादी को फोकस किया जा रहा है। अभी महतारी वंदन योजना से 70 लाख महिलाएं जुड़ी हैं जिन्हें हर महीने लाभ मिल रहा है। जिन महिलाओं के नाम अब तक छूट गए हैं, उन्हें भी जल्द योजना से जोड़ा जाएगा। इसके लिए पोर्टल दोबारा खोला जाएगा और सभी पात्र महिलाओं को लाभ दिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि अभी डेट तय नहीं है, लेकिन नाम जोड़ने की प्रोसेस जल्द शुरू होगी।
महतारी वंदन योजना का लिंक- https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/
Sign in to your account