8 पोकलेन 19 टैक्टर 1 जेसीबी जप्त जिला के सबसे बड़े कार्रवाई से एक
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के सरिया तहसील क्षेत्र ग्राम पंचायत कटंगपाली मौहापाली क्षेत्र में लगातार रात दिन ताबड़तोड़ अवैध डोलोमाइट खनन किया जा रहा था। जिस पर लगातार सूचना एवं बड़े पैमाने पर खबर प्रकशित किया था। तथा सूचना एवं खबर को जिला कलेक्टर ने गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा कटंगपाली मौहापाली में बड़ी कार्रवाई की हैं। इसी क्रम में 8 पोकलेन, 1 जेसीबी और 19 ट्रैक्टर जब्त कर ली, अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा कार्यवाही देखने को मिला, कुल 28 वाहन-मशीनें जब्त कर मौहापाली के कोटवार को सुपुर्दगी में दिया गया है। खनिज विभाग की बड़ी दबिश से पूरा जिला के बड़े बड़े खनन माफियाओं में हड़कम मच गया है।
एक साथ 28 वाहन को जब्त करना खनिज विभाग की बड़ी सफलता प्राप्त हुआ है। जब से सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला में खनिज निरीक्षक विवेक कुमार चंद्राकर आए हैं तब से लगातार कार्रवाई देखने को मिल रहा है। कुछ समय ऐसा लगा था कि खनिज माफियाओं कोई लगाम नहीं लगा सकता। लेकिन अब ऐसा प्रतीत होता है कि अब जिला में अवैध खनन परिवहन व क्रशिंग कार्य पर अंकुश लगाया जा सकता है। सारंगढ़ जिला में खनिज निरीक्षक विवेक कुमार चंद्राकर ने अपना कार्यभार संभालते ही जिला भर में रात दिन कार्रवाई करते नजर आ रहे हैं।
जिस प्रकार से कटंगपाली के आश्रित ग्राम मौहापाली में अवैध डोलोमाइट का खनन किया जा रहा था। देखते हुए ऐसा लगता था कि खनिज माफिया को कानून के प्रति जरा सा भी डर नहीं है और दिन ब दिन खनिज माफियाओ में बल बढ़ा नजर आ रहा था इनके अवैध खनन से प्रति माह लाखों करोड़ों रूपये का खनिज माफिया चुना लगा रहे थे। पर्यावरण के साथ साथ जीव जंतु और मनुष्य में भी इसका दुष्प्रभाव देखने को मिल रहा। तथा खनिज विभाग की इस कार्रवाई से पर्यावरण संतुलन एवं अवैध खनन से राजस्व के नुकसान पर रोक लगेगी तथा जिला प्रशासन द्वारा लगातार अवैध उत्खनन क्रशिंग परिवहन व भंडारण पर लगातार कार्यवाही करने की बात की गई है।




