जयपुर में CJP प्रदर्शन के दौरान हंगामा: अभिजीत दिपके को कथित तौर पर थप्पड़, भीड़ में तनाव

Advertisement

जयपुर। राजधानी जयपुर में ‘कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)’ के संस्थापक अभिजीत दिपके की अगुवाई में चल रहे विरोध-प्रदर्शन के दौरान अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रदर्शन के बीच एक व्यक्ति द्वारा अभिजीत दिपके को कथित तौर पर थप्पड़ मारने की घटना सामने आई, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी फैल गई।

घटना के बाद भीड़ में मौजूद लोगों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई की स्थिति बन गई। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग आरोपी व्यक्ति को घेरते हुए दिखाई दे रहे हैं।

स्थिति बिगड़ने पर अभिजीत दिपके ने स्वयं हस्तक्षेप करते हुए भीड़ को शांत करने की कोशिश की और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की, लेकिन तब तक माहौल काफी गरमा चुका था।

बताया जा रहा है कि यह प्रदर्शन CJP के उस अभियान के तहत आयोजित किया गया था, जिसमें NEET, CBSE, CUET और SSC जैसी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जा रही है। संगठन ने इसे शांतिपूर्ण और संवैधानिक आंदोलन बताया है।

फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Share This Article