विश्व साइकिल दिवस पर युवाओं के साथ साइकिलिंग और जुम्बा में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री, फिट इंडिया अभियान को मिला बढ़ावा
जगदलपुर। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर आज जगदलपुर में आयोजित ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने युवाओं के साथ साइकिलिंग और जुम्बा का आनंद लेते हुए लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में सांसद श्री महेश कश्यप, महापौर श्री संजय पांडेय और कलेक्टर श्री आकाश छिकारा भी मौजूद रहे।
साइकिल चलाकर दिया फिट रहने और पर्यावरण बचाने का संदेश
कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने स्वयं साइकिल चलाकर लोगों को फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि साइकिल केवल एक साधन नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन की कुंजी है।
उन्होंने युवाओं को नियमित रूप से साइकिल चलाने की आदत अपनाने की अपील की ताकि शरीर स्वस्थ और ऊर्जा से भरपूर रहे।
साइकिल: स्वास्थ्य, बचत और स्वच्छ पर्यावरण का सरल माध्यम
श्री साव ने अपने संबोधन में कहा कि साइकिल चलाना न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक बचत का भी प्रभावी माध्यम है।
उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण के दौर में साइकिल का अधिक उपयोग स्वच्छ और हरित वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
फिट इंडिया अभियान को मिला बढ़ावा, युवाओं में दिखा उत्साह
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया और साइकिलिंग व जुम्बा सत्र में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि दैनिक जीवन में साइकिल को अपनाकर हम न केवल खुद को स्वस्थ रख सकते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव भी ला सकते हैं।





