ओमप्रकाश अग्रवाल बंका और विरेन्द्र बघेल के नाम की अनुशंसा, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गांधी ने किया अनुमोदन
पेण्ड्रा/जीपीएम, 6 जून। गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी में संगठन को मजबूती देने के लिए दो नए जिला प्रवक्ताओं की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष गजमती भानू ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र लिखकर दो नामों की अनुशंसा की है। जिस पर प्रभारी महामंत्री संगठन मलकीत सिंह गांधी ने भी मुहर लगा दी है।
जिला कांग्रेस कमेटी जीपीएम की अध्यक्ष गजमती भानू ने पत्र क्रमांक 34, दिनांक 06/06/2026 के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को अनुशंसा पत्र भेजा है। पत्र का विषय “जिला प्रवक्ता हेतु ओमप्रकाश अग्रवाल बंका एवं विरेन्द्र बघेल के नाम की अनुशंसा हेतु” रखा गया है।
पत्र में उल्लेख किया गया है कि प्रदेश अध्यक्ष के मौखिक आदेश से जिला कांग्रेस कमेटी के संगठनात्मक कार्यों को सुचारू ढंग से संपादित करने एवं मीडिया व आम जनमानस तक पार्टी की बात पहुंचाने हेतु जिला प्रवक्ता के लिए इन दोनों नामों की अनुशंसा की जा रही है।
जिला अध्यक्ष के इस पत्र पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी-महामंत्री संगठन एवं प्रशासन मलकीत सिंह गांधी ने 6/6/2026 को “अनुमोदित” लिखकर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इससे इन दोनों नामों की नियुक्ति लगभग तय मानी जा रही है।
जिला अध्यक्ष गजमती भानू ने पत्र के अंत में अनुरोध किया है कि उक्त नामों पर विचार कर नियुक्ति करने का कष्ट करें। अब अंतिम निर्णय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को लेना है। उनकी हरी झंडी मिलते ही नियुक्ति आदेश जारी कर दिया जाएगा।
जिला कांग्रेस कार्यालय गढ़ी मार्ग नया बस स्टैंड पेण्ड्रा से जारी इस पत्र की प्रति प्रदेश कार्यालय राजीव भवन रायपुर भेजी गई है।


