सूरजपुर। सूरजपुर जिले की नवगठित शिवनंदनपुर नगर पंचायत के पहले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने इतिहास रच दिया है। बेहद दिलचस्प और प्रतिष्ठापूर्ण मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी रितेश जायसवाल ने कांग्रेस के संजय सोनी को 362 मतों से हराकर नगर पंचायत के पहले अध्यक्ष बनने का गौरव हासिल किया है।
नगर पंचायत की कमान भाजपा के हाथ
अभी-अभी घोषित हुए नतीजों के मुताबिक, पार्षदों की संख्या के हिसाब से कांग्रेस ने बढ़त बनाई है, लेकिन अध्यक्ष पद की जीत ने नगर पंचायत की कमान भाजपा के हाथों में सौंप दी है। जीत के बाद भाजपा खेमे में जश्न का माहौल है और कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का उत्सव मना रहे हैं।
सूरजपुर जिले के नवगठित शिवनंदनपुर नगर पंचायत पर भाजपा का कब्जा हो गया है। रितेश जायसवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी को 362 वोटों से हराया। @SurajpurDist #Chhattisgarh @BJP4CGState @INCChhattisgarh pic.twitter.com/D5lcsYYIhb
भाजपा ने 362 वोटों के अंतर से दर्ज की जीत
शिवनंदनपुर नगर पंचायत के पहले चुनाव पर पूरे जिले की नजर टिकी हुई थी। चुनाव परिणाम सामने आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरे खिल उठे। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी रितेश जायसवाल को कुल 2028 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी संजय सोनी को 1666 मत प्राप्त हुए। इस तरह भाजपा ने 362 वोटों के अंतर से जीत दर्ज करते हुए नगर पंचायत की पहली सत्ता अपने नाम कर ली।पार्षद कांग्रेस के आठ और भाजपा के सात जीते
वहीं आम आदमी पार्टी इस मुकाबले में कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ सकी और उसे केवल 215 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। आंकड़ों पर नजर डालें तो नगर पंचायत में कुल 4642 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 3952 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। दिलचस्प बात यह रही कि, अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत के बावजूद पार्षद चुनाव में कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया। नगर पंचायत के कुल 15 वार्डों में से कांग्रेस के 8 प्रत्याशी जीतकर पार्षद बने, जबकि भाजपा के खाते में 7 वार्ड आए।सूरजपुर जिले के शिवनंदनपुर नगर पंचायत में भाजपा की जीत की खुशी पर मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने लोगों को बहुत-बहुत बधाई दी। @SurajpurDist @LaxmiRajwade21 #Chhattisgarh pic.twitter.com/vvidAwt9Tv
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) June 4, 2026
भाजपाई मना रहे जश्न
नतीजों की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी शुरू कर दी। ढोल-नगाड़ों की थाप पर समर्थक झूमते नजर आए। भाजपा नेताओं ने इसे विकास और जनता के विश्वास की जीत बताया, जबकि नवनिर्वाचित अध्यक्ष रितेश जायसवाल ने क्षेत्र की जनता का आभार जताते हुए नगर पंचायत के समग्र विकास का भरोसा दिलाया।


