जमना फार्मास्यूटिकल्स भोपाल ने आयुर्वेद चिकित्सा और जनसेवा के लिए किया सम्मानित
जमना फार्मास्यूटिकल्स भोपाल द्वारा बिलासपुर में आयोजित वितरक, वैद्य एवं चिकित्सक सम्मेलन के दौरान छत्तीसगढ़ कोरबा के सुप्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सक नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा को आयुर्वेद के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान और जनसेवा के लिए सम्मानित किया गया।
श्री शिव औषधालय के संस्थापक पंडित शिव कुमार शर्मा को आयुर्वेद के माध्यम से कोरबा सहित पूरे छत्तीसगढ़ में आम जनमानस की निरंतर सेवा करने और आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार में विशेष योगदान के लिए सम्मान पत्र, शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
बिलासपुर के होटल दी आनंदा इम्पीरियल में आयोजित हुआ विशेष सम्मेलन
जमना फार्मास्यूटिकल्स भोपाल द्वारा वितरकों, वैद्यों एवं चिकित्सकों का विशेष सम्मेलन बिलासपुर स्थित होटल दी आनंदा इम्पीरियल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आयुर्वेद प्रवर्तक भगवान धनवंतरी के तैलचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम में जमना फार्मास्यूटिकल्स भोपाल के डायरेक्टर वैद्य सुषेण माहेश्वरी ने कहा कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य आयुर्वेद का प्रचार-प्रसार करना और आम लोगों तक गुणवत्ता युक्त शुद्ध औषधियां पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता उनके संस्थान की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार और जनसेवा को लेकर साझा किए गए अनुभव
समारोह को स्थानीय वितरक श्रीराम मेडिकल एजेंसी बिलासपुर के संचालक नरेंद्र शर्मा ने भी संबोधित किया। उन्होंने आयुर्वेद के महत्व और उसके प्रचार-प्रसार में अपनी भूमिका को लेकर अनुभव साझा किए।
उद्बोधन के पश्चात पंडित शिव कुमार शर्मा को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में जमना फार्मास्यूटिकल्स भोपाल के डायरेक्टर वैद्य सुषेण माहेश्वरी, मार्केटिंग मैनेजर राजेश गुप्ता, डिप्टी मार्केटिंग मैनेजर अनिल ढोके एवं एसएसओ नेत्र नंदन साहू उपस्थित रहे।
प्रदेशभर से पहुंचे वैद्य, चिकित्सक और वितरक
सम्मेलन में एएसएम छत्तीसगढ़ संतोष स्वर्णकार, मैनेजर रायपुर खेमन साहू, बिलासपुर मनोज साहू, राजनांदगांव प्रेम नारायण चौबे, कोरबा नेत्र नंदन साहू, रायपुर डिपो स्टोर प्रभारी रमेश कुमार टांडी सहित विभिन्न जिलों के वितरक और चिकित्सक शामिल हुए।
इसके अलावा आयुष चिकित्सक डॉ. रश्मि राज जीतपुरे, डॉ. अंकित शर्मा, डॉ. संजय वैष्णव, डॉ. अश्विनी आर्य, डॉ. राम गोपाल साहू, डॉ. प्रदीप कश्यप और डॉ. बंशीधर नायक सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से 150 से अधिक वैद्य, चिकित्सक और वितरक कार्यक्रम में मौजूद रहे।
छत्तीसगढ़ी अंदाज में आभार प्रदर्शन ने मोहा मन
कार्यक्रम का संचालन डिप्टी मार्केटिंग मैनेजर अनिल ढोके ने किया। वहीं आभार प्रदर्शन एसएसओ नेत्र नंदन साहू ने छत्तीसगढ़ी भाषा में विशेष अंदाज में किया, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।


