बिलासपुर में नेशनल हाईवे पर चलती BMW में युवती के स्टंट का वीडियो वायरल, सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल

By
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर। बिलासपुर में सोशल मीडिया रील बनाने का क्रेज अब सड़कों तक पहुंच गया है। नेशनल हाईवे पर चलती BMW कार में एक युवती का स्टंट करते वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती सनरूफ से बाहर निकलकर डांस करती दिखाई दे रही है।

हाईवे पर दौड़ती कार में खतरनाक हरकत
बताया जा रहा है कि वीडियो हाईकोर्ट मार्ग के आसपास का है। तेज रफ्तार कार में किए गए इस स्टंट को देखकर राहगीर भी हैरान रह गए। वायरल वीडियो में ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अनदेखी नजर आ रही है।

पुलिस जुटी जांच में
वीडियो सोशल मीडिया में फैलने के बाद पुलिस भी एक्टिव हो गई है। वायरल क्लिप के आधार पर कार और उसमें मौजूद लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Share This Article