CUET UG 2026: एनटीए ने 28 मई को आयोजित होने वाली परीक्षा बकरीद के चलते की स्थगित, नई डेट की घोषणा जल्द

By
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG 2026) में भाग लेने जा रहे ऐसे स्टूडेंट्स जिनकी परीक्षा 28 मई को आयोजित होने वाली थी उनके लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से 28 मई की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। यह फैसला Id-ul-Zuha (बकरीद) के चलते लिया गया गया है।

नई डेट्स की घोषणा जल्द

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से 28 मई को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए नई डेट की घोषणा जल्द ही की जाएगी। किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या के समाधान के लिए स्टूडेंट्स हेल्प डेस्क 011- 40759000 या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल करके जानकारी हासिल कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड पुनः होंगे जारी

सभी छात्रों की जानकारी के लिए बता दें कि एनटीए द्वारा एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 3 से 4 दिन पूर्व पुनः जारी कर दिए जायेंगे जिसे उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। ऑफलाइन माध्यम से प्रवेश पत्र भेजा नहीं जायेगा। अधिक जानकारी के लिए स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

दो शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा

एनटीए द्वारा परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में करवाया जायेगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा अपरान्ह 3 से लेकर शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।

एग्जाम के लिए ड्रेस कोड

एनटीए द्वारा परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को निम्नलिखित निर्देशों पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है:

  • सभी उम्मीदवार पारदर्शी पानी की बोतल ले जा सकते हैं।
  • उम्मीदवारों को धार्मिक वस्तुएं या प्रतीक चिन्ह पहनने की अनुमति है, बशर्ते कि वे केंद्र पर समय से पहले पहुंचकर जांच करवाएं। यह विशेष रूप से ध्यान देने योग्य है।
  • कलावा जैसे धार्मिक धागे पहनने की अनुमति है।
  • हल्के सफेद कपड़े पहनना बेहतर है। यदि उम्मीदवारों को आवश्यकता महसूस हो, तो वे ऊनी कपड़े पहन सकते हैं, बशर्ते कि वे केंद्र पर समय से पहले पहुंचकर जांच करवाएं।
  • सामान्य जूते, चप्पल और कम हील वाले जूते पहनना बेहतर है।
Advertisement
Share This Article