रायपुर/खरसिया
रायपुर पहुंचकर किया शिष्टाचार भेंट
खरसिया विधानसभा क्षेत्र के जननेता और छाया विधायक महेश साहू ने रायपुर स्थित निवास पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। हाल ही में स्वास्थ्य लाभ एवं उपचार के बाद रायपुर लौटने पर उन्होंने डॉ. रमन सिंह के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की।
स्वस्थ और ऊर्जावान जीवन की कामना
मुलाकात के दौरान छाया विधायक महेश साहू ने डॉ. रमन सिंह के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। यह मुलाकात आत्मीय और सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई, जहां दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण चर्चा भी हुई।

छाया विधायक महेश साहू ने बताया मार्गदर्शक और अभिभावक
छाया विधायक महेश साहू ने कहा कि, “डॉ. रमन सिंह हम सभी कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक और अभिभावक हैं। उनका स्वस्थ होकर वापस लौटना पूरे प्रदेश और हम सभी के लिए खुशी की बात है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे सदैव स्वस्थ और ऊर्जावान रहकर समाज और प्रदेश को अपना मार्गदर्शन देते रहें।”
विकास और समसामयिक मुद्दों पर भी चर्चा
इस दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्र के विकास, संगठनात्मक गतिविधियों और विभिन्न समसामयिक विषयों को लेकर भी अनौपचारिक चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति
इस अवसर पर तारापुर मंडल अध्यक्ष गौरी शंकर पटेल, तारापुर मंडल महामंत्री स्थिति भूषण पटेल एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता हरि कृष्णा पटेल भी उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. रमन सिंह के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए उनके शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ पर प्रसन्नता व्यक्त की।
कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह का माहौल
डॉ. रमन सिंह के स्वास्थ्य लाभ के बाद प्रदेश लौटने से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। उनके स्वस्थ होने की खबर से समर्थकों में खुशी देखी जा रही है।


