“जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ करें कार्य” — कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने ली अधिकारियों की पहली समीक्षा बैठक

Advertisement

बलरामपुर, 22 मई 2026

नवपदस्थ कलेक्टर ने पदभार ग्रहण के बाद जिला प्रशासनिक व्यवस्थाओं की की विस्तृत समीक्षा

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की नवपदस्थ कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर शासन की प्राथमिकताओं, विकास योजनाओं एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक के दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए जिले के समग्र विकास हेतु टीम भावना और समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

“अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ” — कलेक्टर का स्पष्ट निर्देश

कलेक्टर ने कहा कि शासन की मंशानुरूप जिले के अंतिम छोर पर निवासरत व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को जनहित के मामलों में संवेदनशीलता, जवाबदेही और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, राजस्व और ग्रामीण विकास सहित सभी क्षेत्रों में जिले को अग्रणी बनाने के लिए विभागीय समन्वय और सक्रिय सहभागिता आवश्यक है।

सुशासन तिहार और जनसमस्या निवारण शिविरों की समीक्षा

कलेक्टर ने सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की समीक्षा करते हुए कहा कि आमजन को त्वरित राहत प्रदान करना शासन की प्राथमिकता है।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिविरों में प्राप्त सभी आवेदनों का गंभीरता, संवेदनशीलता और समयबद्ध तरीके से निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को शीघ्र लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि आमजन से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।

समय पालन, पारदर्शिता और जवाबदेही पर सख्त निर्देश

कलेक्टर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने, अनुशासन बनाए रखने तथा कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ना अनुचित है और कार्यालयीन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासनिक कार्यों में समयबद्धता और पारदर्शिता बनाए रखते हुए जनहित में कार्य करना सभी की जिम्मेदारी है।

अधिकारियों की उपस्थिति रही महत्वपूर्ण

बैठक में पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर, जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर, अपर कलेक्टर आर.एस. लाल, आर.एन. पाण्डेय, अभिषेक गुप्ता सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article