रायपुर एयरपोर्ट में दर्दनाक हादसा: काम के दौरान ऊंचाई से गिरा इलेक्ट्रिशियन, मौके पर हुई मौत

Advertisement
रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट परिसर के सिक्युरिटी एरिया में बिजली का काम रहा एक इलेक्ट्रिशियन अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर गुरुवार की सुबह दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। जहां एयरपोर्ट परिसर के सीलिंग की मरम्मत के दौरान एक इलेक्ट्रिशियन अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट परिसर सीलिंग की मरम्मत के दौरान एक इलेक्ट्रिशियन 30 फीट ऊपर से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया गई। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जानकारी में जुट गई।

चश्मदीदों ने दी घटना की जानकारी 
चश्मदीदों ने बताया कि, घायल इलेक्ट्रिशियन बिना किसी सेफ्टी बेल्ट और सुरक्षा उपकरणों के इतनी ऊंचाई पर सीलिंग का खतरनाक काम कर रहा था। काम के दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह सीधे कंक्रीट के फर्श पर आ गिरा। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।

 

Share This Article