बलरामपुर-रामानुजगंज, 20 मई 2026।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जुआ विरोधी अभियान तेज, बॉर्डर क्षेत्र के जंगल में हुई दबिश
जिले में जुआ खेलने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बलरामपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के कुशल मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई।

मुखबिर की सूचना पर जंगल में रेड, छत्तीसगढ़-एमपी-यूपी बॉर्डर क्षेत्र में पकड़े गए आरोपी
दिनांक 18.05.2026 को मिली मुखबिर सूचना के आधार पर चौकी बलंगी पुलिस ने ग्राम कर्री के जंगल क्षेत्र में दबिश दी। यह क्षेत्र छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की सीमा से लगा हुआ है। रेड के दौरान पुलिस ने आशीष पांडे (निवासी कैसारी, थाना रघुनाथनगर) और गुलाबचंद जायसवाल (निवासी रमेशपुर, थाना रघुनाथनगर) को ताश पत्ती से जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया, जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।
मौके से नकदी, मोबाइल और मोटरसाइकिल जब्त, कुल ₹1.88 लाख का मशरूका बरामद
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान ₹1,24,500 नगद, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल सहित कुल ₹1,88,000 का मशरूका जब्त किया। प्रारंभिक पूछताछ में फरार आरोपियों के नाम सामने आए हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आगे की जांच जारी
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) एवं धारा 112(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।


