देर रात प्रशासन का बड़ा एक्शन: अनियमितता मिलने पर खरसिया का वंदना पेट्रोल पंप सील

Advertisement

खरसिया/रायगढ़। खरसिया में देर रात जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वंदना पेट्रोल पंप को सील कर दिया। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान पेट्रोल पंप में शासन द्वारा निर्धारित नियमों और आवश्यक मानकों के पालन में अनियमितताएं पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।

प्रशासनिक जांच के दौरान संचालन और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कई बिंदुओं पर कमी सामने आने की जानकारी मिली। अधिकारियों ने इसे गंभीर मानते हुए मौके पर ही नियमानुसार कार्रवाई की और पेट्रोल पंप को सील कर दिया।

सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर प्रशासन सख्त

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आम नागरिकों की सुरक्षा और उपभोक्ता हितों से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को शासन के निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।

एडीएम सहित अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई रायगढ़ एडीएम प्रवीण तिवारी, जिला खाद्य अधिकारी और खरसिया तहसीलदार की मौजूदगी में की गई। निरीक्षण के दौरान पेट्रोल पंप संचालकों को सुरक्षा और संचालन संबंधी नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश भी दिए गए।

जिलेभर में जारी रहेगा निरीक्षण अभियान

जिला प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में जिले के अन्य पेट्रोल पंपों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की भी जांच की जाएगी। नियमों के उल्लंघन की स्थिति में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Share This Article