रायपुर में अमित शाह का बड़ा सुरक्षा विस्तार: 400 अत्याधुनिक Dial-112 वाहनों का फ्लैग ऑफ, ‘नेक्स्ट जेन CG Dial 112’ सेवा पूरे प्रदेश में शुरू

By
Advertisement
Advertisement

रायपुर। राजधानी रायपुर के माना परेड ग्राउंड में आज आयोजित भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश के लोगों को एक बड़ी सौगात दी। उन्होंने 400 अत्याधुनिक डायल 112 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर ‘नेक्स्ट जेन CG Dial 112’ सेवा का राज्यव्यापी विस्तार शुरू किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद रहे। नई व्यवस्था का उद्देश्य आपात स्थितियों में त्वरित, सुरक्षित और प्रभावी सहायता उपलब्ध कराना है।

प्रदेशवासियों के लिए ‘साय सरकार’ की बड़ी सौगात
400 डायल 112 वाहनों की यह शुरुआत प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को नया आयाम देगी। स्मार्ट रिस्पॉन्स और आधुनिक तकनीक आधारित यह सेवा छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सहायता को और तेज़, प्रभावी और भरोसेमंद बनाएगी।

हर जिले तक त्वरित सहायता का विस्तार
पूरे प्रदेश में अब डायल 112 की हाई-टेक सेवाएँ और अधिक व्यापक होंगी। नई प्रणाली के तहत पुलिस, मेडिकल इमरजेंसी, आगजनी, सड़क दुर्घटना, आपदा आदि सभी संकटों में एक ही नंबर से तुरंत सहायता मिलेगी। ‘एक्के नंबर सब्बो बर’ थीम के साथ यह सेवा सभी जिलों में लागू की जा रही है।

सुरक्षा और विश्वास को नई मजबूती
फ्लैग ऑफ किए गए 400 डायल 112 वाहन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। इनमें GPS ट्रैकिंग, हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरे, कम्युनिकेशन सिस्टम और त्वरित प्रतिक्रिया के लिए आवश्यक सभी उपकरण शामिल हैं। इन वाहनों के मैदान में उतरने से ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक त्वरित रिस्पॉन्स की क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी।

24×7 आधुनिक कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम भी तैयार
साय सरकार की इस नई व्यवस्था में एक उन्नत 24×7 कमांड एंड कंट्रोल सेंटर भी स्थापित किया गया है। यह सेंटर स्मार्ट पुलिसिंग को मजबूत करेगा, मौके पर त्वरित पहुंच सुनिश्चित करेगा और आपात सेवाओं के समन्वय को और प्रभावी बनाएगा। इससे प्रदेश में सुरक्षा, सुशासन और नागरिकों में विश्वास को नई दिशा मिलेगी।

Advertisement
Share This Article