राउरकेला। आबकारी विभाग राउरकेला ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर भारी मात्रा में कच्ची एवं बाहर से लाई गई माहुली शराब जब्त की है। यह कार्रवाई आबकारी अधीक्षक धनेश्वर बराड़ के निर्देश पर की गई।
12 स्थानों पर एक साथ छापेमारी
प्राप्त जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग की टीम ने चिकटमाटी, बिरदा, योदाभांड और भालुलता क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 12 मामलों में छापेमारी की। इस दौरान कुल 203 लीटर अवैध कच्ची माहुली शराब और 43 लीटर बाहरी माहुली शराब जब्त की गई।

12 आरोपियों पर मामला दर्ज, न्यायालय में कार्रवाई
इस कार्रवाई के बाद कुल 12 मामलों में आबकारी प्रकरण दर्ज किए गए हैं और सभी आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार और आरोपित व्यक्तियों में मगदली किस्पोटा, रुक्मणी बारला, सुशीला कुम्बर, कमला कुम्बर, अजय ओराम, पहाना ओराम, पुष्पा तिर्की, मिनी समासी, रंगबती कुम्बर, शर्मिला ओराम और चुमनी ओराम सहित अन्य शामिल हैं।
बड़ी टीम ने निभाई अहम भूमिका
छापेमारी अभियान में आबकारी निरीक्षक मोहन पधान, हेमंत महानंदिया, एएसआई बिनोदिनी बेहरा, विद्युत भूषण दाश, आलोक प्रधान और युवराज बाग सहित कई अधिकारी सक्रिय रहे।
इसके अलावा विभागीय कर्मचारियों की टीम—हेम मंजरी बिस्वाल, गोवर्धन यात्री, आकाश पटेल, नवीन भुयान, प्रदीप लुगुन, बाबुल स्वैन, लक्ष्मीनारायण पानीग्रही, विक्टोरिया डुंगडुंग, टेरेसा बारला, लिलिमा भोई, सूर्यकांत स्वैन और निरंजन राउत—ने भी कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अवैध शराब पर लगातार कार्रवाई
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
