भाजपा शपथ समारोह में शामिल होने कोलकाता रवाना हुए मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम, छत्तीसगढ़ भाजपा में उत्साह का माहौल

By
Advertisement
Advertisement
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम शुक्रवार की शाम कोलकाता रवाना हो गए। वे वहां भाजपा सरकार के शपथ समारोह में शामिल होंगे।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार की शाम पं. बंगाल के लिए रवाना हो गए। उनके साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा भी पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुए।

शुवेंदु अधिकारी बने भाजपा विधायक दल के नेता
उल्लेखनीय है कि, पश्चिम बंगाल में शुवेंदु अधिकारी को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। वे शनिवार की सुबह 11 बजे शपथ लेंगे। पं. बंगाल दौरे को लेकर CM साय ने कहा कि, ऐतिहासिक जीत के बाद कल शपथ ग्रहण समारोह है। शुभेंदु अधिकारी के अनुभव का लाभ वहां की सरकार को मिलेगा।

12 मई को असम जाएंगे
वहीं 12 मई को असम में भी भाजपा की सरकार का शपथ ग्रहण समारोह रखा गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उस समारोह में भी शामिल होंगे। उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा भी उनके साथ असम जाएंगे। केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, मंत्री ओपी चौधरी भी मौजूद रहेंगे।

सीएम साय ने सुवेंदु अधिकारी को दी बधाई
रवना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुवेंदु अधिकारी को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया में किया पोस्ट। लिखा कि, सुवेंदु अधिकारी को BJP विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई। हमें विश्वास है PM मोदी के मार्गदर्शन, आपके नेतृत्व में बंगाल तुष्टीकरण, भय और अराजकता की राजनीति से मुक्त होकर सुशासन, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में नए आयाम स्थापित करेगा। आपका समृद्ध राजनीतिक अनुभव तथा जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण बंगाल के समग्र विकास को नई गति प्रदान करेगा और राज्य को प्रगति के नए शिखर पर स्थापित करेगा।

किरण देव ने दी बधाई
वहीं भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर प्रदेश भाजपाध्यक्ष किरण देव ने भी सुवेंदु अधिकारी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि, सोनार बांग्ला के संकल्प को सिद्ध करेंगे सुवेंदु।

Advertisement
Share This Article