ऑपरेशन ‘अंकुश’ में जुआ फड़ पर दबिश: स्टाईगर गोटी से दांव लगाते दो आरोपी गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने जुआ खेलते दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई ग्राम तराईमाल स्थित बीएस स्पंज के पास की गई, जहां पेड़ के नीचे जुआ फड़ संचालित किया जा रहा था।

स्टाईगर गोटी से चल रहा था जुआ, मौके पर घेराबंदी

पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान मिली सूचना पर तत्काल दबिश दी गई। मौके पर दो व्यक्ति स्टाईगर गोटी के माध्यम से हार-जीत का दांव लगाते पाए गए। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी और जुआ सामग्री जब्त

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक कुमार डिस्टाल्ले (28 वर्ष, जूटमिल क्षेत्र) और अभय चौहान (25 वर्ष, चक्रधरनगर क्षेत्र) के रूप में हुई है। तलाशी में एक आरोपी से 3 स्टाईगर गोटी, पुराना टॉवेल और दूसरे से प्लास्टिक बोरी तथा ₹1,700 नगद बरामद किया गया।

दोनों आरोपियों ने जुआ खेलने की बात स्वीकार की, जिसके बाद पुलिस ने छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की।

एसएसपी का सख्त संदेश

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध जुआ गतिविधियों में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया है।

Advertisement
Share This Article