अडानी की ट्रेलर ने निर्दोष साईकिल सवार को कुचला मौके पर मौत

By
Advertisement
Advertisement

कोयले से भरी ट्रेलर ने निर्दोष साईकिल सवार ग्रामीण की जान ले ली। ग्रामीणों के बताये अनुसार घरघोड़ा थाना क्षेत्र के बाईपास में घरघोड़ा रेलवे रेल्वे स्टेशन ( कोल साइडिंग ) के पास मुख्य मार्ग में कपटडेरा के युवक को अडानी कंपनी के अंदर चलने वाली ट्रेलर CG 13 AR 6804 जो CGSPCL का कोयला लोड लेकर साइडिंग की तरफ जा रही थी थी ने सायकल सवार को कुचल दिया।

जिससे सायकल सवार की सर के चीथड़े उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना रात लगभग 9:45 के आसपास की बताई जा रही है। वहीं घरघोड़ा पुलिस ने आनन फानन में मृतक के शव अस्पताल पहुंचा दिया है। घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। मृतक की पहचान दिल कुमार पिता बाल कुमार उम्र 32 कपाटडेरा भेंड्रा थाना घरघोड़ा के रूप में की गई है। मृतक के परिवार में अकेला कमाने वाला था जिसके तीन छोटे बच्चे होना बताया जा रहा है।

मौके पर परिजनों के साथ ग्राम पंचायत भेंड्रा के सरपंच जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष उस्मान बेग सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद है। प्रत्यक्षदर्शियों के बताएं अनुसार साईकिल सवार सड़क के किनारे से से अपने घर की तरफ जा रहा था उसी समय ट्रेलर ने सवार होकर रगड़ दिया जिससे सायकल सवार की मौके पर मौत हो गई।

बता दें की पूर्व में भी घरघोड़ा बायपास स्तिथ कोल साइडिंग में चलने वाली गाड़ियों की वजह से एक महिला की दर्दनाक मौत हो चुकी है आये दिन गाड़ियों की वजह से जाम की स्थिति बनी रहती है पैदल राहगीरों , सायकल और बाईक सवार चालकों को भारी कठनाईयो का सामना करना पड़ता है। घरघोड़ा पुलिस ने घटना करीत ट्रेलर को जब्त कर लिया है वही ड्राइवर मौके से फरार बताया जा रहा है। आगे की कानूनी कार्यवाई में जुट गई है

Advertisement
Share This Article