उरई (जालौन)। शनिवार को उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर फरियादियों के द्वारा 31 शिकायते प्रस्तुत की गई। जिसमें सबसे अधिक राजस्व11 तथा पुलिस विभाग के 8 मामले शामिल हैं। मौके पर सात शिकायतों का निस्तारण किया गया।
तहसील सभाकक्ष मे सुवह 10 वजे से दोपहर 2 वजे तक चले समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह तथा एसडीएम तथा नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला के समक्ष सुरेश कुमार निवासी ग्राम सिंम्हारा ने शिकायत की है कि विपक्षियों के द्वारा चक रोड को तोड़कर अपने खेत में मिल लिया तथा मना करने में झगड़ा कर रहे हैं। विनोद गौतम निवासी इटौरा गुरु ने सार्वजनिक नाले को गहरा करके सफाई करने की मांग की है।
पवन कुमार तिवारी निवासी मिर्जा मंडी कालपी शिकायत की है कि प्रार्थी के पड़ोस के एक जर्जर मकान में कीड़े मकोड़े निकलते हैं। जो नुकसान पहुंचाते रहते हैं। तथा मकान किसी भी तरह गिर सकता है। उन्होंने नगर पालिका से उचित कार्रवाई की अपेक्षा की है। विनोद कुमार निवासी ग्राम मवई वावनी ने चक रोड की पैमाइश करने की शिकायत की है। कपिल शुक्ला सभासद निवासी मोहल्ला मिर्जा मंडी में घरों में पानी घुसने की शिकायत की गई है।
अंत में समापन के वक्त दोपहर 2 वजे उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने पिछले समाधान दिवस में आये प्रार्थना पत्रों के विभाग वार निस्तारण की समीक्षा की। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का मौके पर जाकर के गुणवत्ता पूर्वक समाधान कराया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की हीला हवाली नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने अवगत कराया है राजस्व निरीक्षक हरेंद्र सिंह सेंगर, प्रमोद दुवे,नगर पालिका परिषद के अवर अभियंता प्रवीण कुमार मौर्या, विधुत विभाग के उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सचान,पूर्ति निरीक्षक प्रफुल्ल कुमार मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी रंगनाथ चौधरी,जल संस्थान के अवर अभियंता वासित अली,स्टैनो सलीम खान,तहसील के प्रशासनिक अधिकारी धीरज पुरवार,कालपी कोतवाली कालपी के एडीशनल इंस्पेक्टर अवनीश कुमार, नियामतपुर चौकी इंचार्ज चेतराम बुंदेला के अलावा कदौरा,आटा तथा चुरखी के थानेदारों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


