उर्स -ए- शाह फजलुल्लाह की पहली रात में सजी नातिया मुशायरा की महफ़िल

Advertisement

बड़े दर बड़े दर वाले हैं कालपी में
सभी अल्लाह वाले ये निराले कालपी में हैं

उरई (जालौन) स्थानीय नगर में स्थित खानकाह शरीफ़ के परिसर में आयोजित 336 वें सालाना उर्स ए शाह फजलुल्लाह की पहली रात में सज्जादानशीन मौलाना सैयद गयासुद्दीन मियां की अध्यक्षता में नातिया मुशायरा सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर देश के नामी-गिरामी शायरों ने अपने अपने कलाम पेश कर अकीदतमंदों की जमकर वाहवाही बटोरी।

बीती रात को खानकाह दरगाह के परिसर में तीन दिवसीय उर्स ए शाह फजलुल्लाह के अवसर पर आयोजित नातिया मुशायरा में शायरों द्वारा अपने अपने कलाम प्रस्तुत किया। मुशायरे का संचालन सैय्यद वारिस चिश्ती कानपुर के द्वारा किया गया। शायर ए इस्लाम जनाब मुबससिर रज़ा बरेली,सैय्यद हारीश मियां बरेली ने अपने प्यारे नबी की शान में सुनाया-

जिंदगी ये नहीं है किसी के लिये। ज़िंदगी है नबी की नबी के लिये। शायर ए इस्लाम अजहर नूरी कानपुर ने कहा
रब के महबूब है वो नबियों के सरदार है। वो मेरे सरकार है वो मेरे सरकार है। इसी क्रम में शायर ए इस्लाम इमरान जाफर ने धर्म नगरी कालपी शरीफ की शान में कसीदे पढ़ते हुए कहा
कर रहे आराम जिस पर गुले मौला अली।
सैय्यदा जहरा का गुलशन है जमीनें कालपी।

शायर ए इस्लाम जनाब हैरत समस्तीपुरी बिहार ने सुनाया – जिसको ज़माना कहता है आज शेरे कालपी शेर है वो शेर पाला शाह फजलुल्लाह कालपी ने शायर ए इस्लाम यूसुफ़ रजा कानपुरी ने सुनाया -बहुत बढ़ रहे है सहाबा के दुश्मन सहाबा का नारा लगा दीजिएगा।

शायर ए इस्लाम शाद फतेहपुरी ने अपने अंदाज में पेश किया –
छुप छुप के रो रहा हूं दरबार ए मुस्तफा में मुझ पर मेरे नबी का अब क्यों करम नहीं होगा, अब तो आ गया हु मैं दरबार ए मुस्तफा में। शायर ए इस्लाम गुलाम गौस गजली बरैली ने कहा – बड़े दर बड़े दरबार वाले है कालपी में है।

सभी अल्लाह वाले ये निराले कालपी में है।शायर ए इस्लाम नूर अली नूर कानपुरी ने हज़रत मीर सैयद मुहम्मद, हज़रत मीर सैयद अहमद, हज़रत शाह फजलुल्लाह की शान में सुनाया। कालपी उनके दरबार से जब भी मैने सैय्यदा के वसीले से मांगा हमको खैरात फौरन मिली है खूब मेरे गुजारे हुए है। शायर ए इस्लाम जनाब शहबाज नूरी कलकत्ता ने सुनाया – ये मत पूछो करम कितना मेरे सरकार करते है।

अता कतरे को दरिया मेरे सरकार करते है।
कार्यक्रम में शायर ए इस्लाम समीर रज़ा इलाहाबाद, शायर ए इस्लाम साबिर रज़ा अजहरी सूरत आदि ने अपने अपने कलाम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में सैयद सिबतैन हैदर मियां, सैयद अफजाल मियां,मौलाना अशफाक अहमद बरकाती, अरबाज बरकाती, हाफिज मुजीब अल्लामा, डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब कालपी तहसील अध्यक्ष सलीम अंसारी,रहमान मिस्त्री समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Share This Article