क्षेत्रीय नागरिकों ने खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दी
उरई जालौन । कालपी निवासी सत्येन्द्र भूषण सिंह चौहान को मध्यप्रदेश का सूक्ष्म,लघु व मध्यम उद्योग निगम के अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने पर स्थानीय नगर के बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों ने खुशी जताते हुए बधाई दी है।
तहसील कालपी के उरकरा कला गांव के मूल निवासी हरदेव सिंह चौहान के पुत्र तथा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज कालपी के प्रबंधक हरिभूषण सिंह चौहान के लघु भ्राता सत्येन्द्र सिंह चौहान लम्बे समय से मध्य प्रदेश में रहकर सामाजिक तथा राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा लेते रहे हैं। इसी को दृष्टिगत रखते हुए मध्य प्रदेश शासन के द्वारा सत्येन्द्र सिंह चौहान को 2 वर्ष के कार्यकाल के लिए
(दर्जा प्राप्त मंत्री) लघु उद्योग निगम लिमिटेड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
स्मरण हो कि इससे पहले सत्येंद्र सिंह चौहान मध्य प्रदेश शासन में वन निगम के अध्यक्ष रह चुके हैं तथा मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश कार्यालय का मंत्री पद को भी कुशलतापूर्वक संभाल चुके हैं।
कालपी के पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव, नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय महासचिव अशोक वाजपेई, डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब कालपी तहसील अध्यक्ष सलीम अंसारी, नगर अध्यक्ष राजू शुक्ला, तहसील महामंत्री अमित यादव समेत पत्रकारों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों ने सत्येंद्र सिंह चौहान को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कालपी के गौरव को आगे बताया है।
सत्येन्द्र सिंह चौहान को मध्य प्रदेश उद्योग निगम के अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई।


