छत्तीसगढ़ में शासकीय सेवकों के अवकाश पर लगा 3 माह प्रतिबंध लगा दिया है। बिना सूचना छुट्टी लेने पर गाज भी गिर सकती हैं। जानकारी के अनुसार बिना अनुमति कोई भी अधिकारी या कर्मचारी न तो अवकाश ले सकेगा और न ही मुख्यालय छोड़ पाएगा। यदि ऐसा किया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। बीते दिन अलग अलग जिलों में कलेक्टर ने आदेश जारी किया था। अब इसके बाद राज्य सरकार के उप सचिव अंशिका ऋषि पाण्डेय ने सभी जिलों के लिए आदेश जारी किए है। जिसके अनुसार मकान सूचीकरण एवं गणना 1 मई से 30 मई तक संचालित होना है साथ ही साथ सुशासन तिहार का भी आयोजन होगा । जिसके चलते सरकार ने ये फैसला लिया है।