छोटे साले ने भाभी के साथ मिलकर जीजा की हत्या, लात-घूंसों और डंडे से मारपीट में हुई मौत — दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

By
Advertisement
Advertisement

जशपुर, चौकी कोतबा क्षेत्र। ग्राम फरसाटोली में पारिवारिक विवाद के दौरान हुए झगड़े में अपने ही जीजा की मारपीट कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

शराब के नशे और पुराने विवाद ने लिया हिंसक रूप

जानकारी के अनुसार मृतक मुरली राम यादव (40 वर्ष) का अपनी पत्नी के परिवार से पहले से विवाद चल रहा था। घटना दिनांक 30 मार्च 2026 की रात करीब 11 बजे वह नशे की हालत में अपनी ससुराल पक्ष के घर पहुंचा, जहां छोटे साले शिवकुमार यादव और बड़ी साले की पत्नी मिथिला यादव से विवाद हो गया।

लात-घूंसों और डंडे से बेरहमी से मारपीट

विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने मृतक को जमीन पर पटककर उसके सीने और पेट पर लात-घूंसों से हमला किया। वहीं मिथिला यादव द्वारा डंडे से भी मारपीट की गई। गंभीर चोट लगने के बाद मृतक घर लौट आया, लेकिन अगले दिन उसकी तबीयत बिगड़ गई।

इलाज के दौरान मौत, पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि

मृतक को पहले कोतबा CHC और फिर सुंदरगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां 4 अप्रैल 2026 को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सीने में गंभीर चोट के कारण मृत्यु को हत्यात्मक बताया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट के आधार पर चौकी कोतबा पुलिस ने अपराध क्रमांक 38/2026 दर्ज कर धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया। जांच के बाद शिवकुमार यादव और मिथिला यादव को 18 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त डंडा भी जब्त किया गया।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बागबहार निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक बृजेश कुमार यादव सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement
Share This Article