मनेन्द्रगढ़ के छात्रावास में बदहाल व्यवस्था, अभाविप का अल्टीमेट – 07 दिनों में सुधार नहीं हुआ तो करेंगे उग्र आन्दोलन

By
Advertisement
Advertisement

मनेन्द्रगढ़। अभाविप इकाई, मनेन्द्रगढ़ द्वारा अनुसूचित जनजाति छात्रावास में व्याप्त गंभीर समस्याओं को लेकर अनुविभागीय अधिकारी (SDM) महोदय को ज्ञापन सौंपा गया।

विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बताया कि छात्रावास में रहने वाले छात्र मूलभूत सुविधाओं के अभाव में अत्यन्त दयनीय स्थिति में जीवन यापन कर रहे हैं, जिससे उनकी दैनिक दिनचर्या व शैक्षणिक गतिविधियाँ प्रभावित हो रही है।

ज्ञापन के माध्यम से प्रमुख समस्याओं की ओर ध्यान को आकर्षित कराया गया, जिसमें छात्रावास परिसर में बोरवेल का अभाव, स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल की कमी तथा भीषण गर्मी के बावजूद वाटर कूलर की अनुपलब्धता शामिल है।

इस अवसर पर नगर मंत्री बृजेन्द्र मिश्रा ने कहा कि छात्रावास में मूलभूत सुविधाओं का अभाव अत्यन्त गंभीर विषय है। छात्रों को पानी जैसी आवश्यक सुविधा भी उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जो कि निंदनीय है।

यदि इस पर जल्द सुधार नहीं हुआ, तो विद्यार्थी परिषद उग्र आन्दोलन हेतु बाध्यकारी होगी।

आगे नगर सह मंत्री महेश कौशिक ने कहा कि भीषण गर्मी में छात्रों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है, यह अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण है।

प्रशासन को इस विषय को प्राथमिकता से संज्ञान में लेकर तत्काल समाधान करना चाहिए, अन्यथा छात्रहित में आन्दोलन बाध्यकारी होगा।

विद्यार्थी परिषद ने SDM महोदय से मांग की है कि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाये।

विद्यार्थी परिषद ने चेतावनी दी है, कि यदि 07 दिवस के भीतर समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया, तो अभाविप इकाई, मनेन्द्रगढ़ छात्र हित में उग्र आन्दोलन करने हेतु बाध्यकारी होगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस ज्ञापन के दौरान अभाविप इकाई, मनेन्द्रगढ़ के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Advertisement
Share This Article