विश्व धरोहर दिवस पर BNR स्कूल के छात्रों का रेलवे हेरिटेज पार्क भ्रमण, हेरिटेज के प्रति जागरूकता का संदेश

Advertisement

चाईबासा (CKP): विश्व धरोहर दिवस (World Heritage Day) के अवसर पर BNR स्कूल, कैंपस-I, चक्रधरपुर के 30 छात्र-छात्राओं ने दो शिक्षकों के साथ रेलवे हेरिटेज पार्क का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों ने रेलवे की समृद्ध विरासत को नजदीक से जाना और उसमें गहरी रुचि दिखाई।

हेरिटेज क्विज प्रतियोगिता में भी लिया हिस्सा
भ्रमण के दौरान मैकेनिकल विभाग, चक्रधरपुर द्वारा आयोजित हेरिटेज क्विज प्रतियोगिता में भी छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने अपने ज्ञान और समझ का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता का आनंद उठाया।

डीएमई के समक्ष प्रदर्शित की हेरिटेज पेंटिंग
कार्यक्रम की शुरुआत में छात्रों ने अपनी बनाई हुई हेरिटेज पेंटिंग्स को डीएमई, चक्रधरपुर, श्री मिश्रा के समक्ष प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति को सराहना मिली और बच्चों का उत्साह बढ़ा।

विरासत के सम्मान का मिला संदेश
इस पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत के महत्व को समझा और उसे सम्मान देने का संदेश ग्रहण किया।

शिक्षक ने बताया मानव विरासत का महत्व
कार्यक्रम में BNR स्कूल के शिक्षक आलख निरंजन कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मानव विरासत हमारी साझा संपत्ति है, जिस पर हमें गर्व होना चाहिए और इसे संजोकर रखना हमारी जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर बच्चों ने पूरे कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और सीखने का एक नया अनुभव प्राप्त किया।

Share This Article