नाबालिग कों शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म के मामले मे सरगुजा पुलिस की सख्त कार्यवाही जारी, मामले का आरोपी किया गया गिरफ्तार

2 Min Read
Advertisement

🔷 थाना सीतापुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
🔷 नाबालिग सम्बन्धी अपराधों मे सरगुजा पुलिस द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।

सरगुजा । सरगुजा पुलिस द्वारा नाबालिग सम्बन्धी अपराधों मे शामिल आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं प्रार्थी द्वारा दिनांक 20/07/24 कों प्रार्थी थाना सीतापुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 18/07/24 कों प्रार्थी की नाबालिग पुत्री घर से बिना बताये कही चली गई हैं, आस पास खोजने से नही मिल रही हैं, प्रार्थी द्वारा शंका व्यक्ति किया गया की प्रार्थी की नाबालिग लड़की कों कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर ले गया हैं, प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सीतापुर मे अपराध क्रमांक 218/24 धारा 137 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

⏩ दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा ग्राम लेगू थाना बतौली से नाबालिग कों बरामद कर पूछताछ किया गया जो पिड़िता बताई कि कोट बैगापारा सीतापुर निवासी शंकर कुमार पिड़िता कों बहला फुसला कर अपने साथ ले जाकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया हैं, पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी शंकर कुमार की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना शंकर कुमार उम्र 30 वर्ष साकिन कोट बैगापारा थाना सीतापुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर नाबालिग कों बहला फुसला कर शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे 87, 65(1) बी.एन.एस. एवं पोक्सो एक्ट की धारा 5(ठ), 6 जोड़कर आरोपी कों गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी सीतापुर निरीक्षक जॉन प्रदीप लकड़ा, सहायक उप निरीक्षक शशिप्रभा दास, आरक्षक रुपेश महंत, संजय एक्का, आलोक गुप्ता, मनोहर पैकरा, पंकज देवांगन शामिल रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *