कत्थक नृत्य में पार्वती विवाह नृत्य नाटिका का सुंदर प्रस्तुति,              

Advertisement

हरियाली तीज के अवसर पर सुप्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना डॉ अनु सिन्हा और सुमन के मार्गदर्शन पर देश के चुनिंदा कत्थक नृत्य और थिएटर कलाकार ने दी बेहतर प्रस्तुति

चक्रधरपुर ।  हरियाली तीज के उपलक्ष्य में जनपथ,दिल्ली स्थित सभागार में शिव पार्वती विवाह नृत्य नाटिका का सुन्दर आयोजन संपन्न हुआ  कृष्ण कला फाउन्डेशन की अध्यक्ष डॉ अनु सिन्हा के मार्गदर्शन में देश के कई चुनिंदा नृत्य एवं थियेटर कलाकार इसमें भाग लिए  डॉ अनु सिन्हा एवं सुमन के निर्देशन में जिन मुख्य कलाकारों ने भाग लिया उनमें अमन पांडेय,बृजेश कुमारी, डॉ पूजा त्रिपाठी,

मोनिका ,नेहा ,आन्या ,प्रियांशी ,स्नेहा बिष्ट संतुष्टि ,कोमल ,मुकेश ,मुदित ,अमन,संदीप ,हिम्पी ,अभिषेक यादव राखी शर्मा आध्या पांडेय ,सुनील वधानीं ,समीर,प्रवीण  विजय सिन्हा जैसे कई उल्लेखनीय नाम है कार्यक्रम के शुरूआत  गणेश वंदना से हुई उसके बाद कर्पूर गौरम संगीत के बाद दक्ष और शिव सती का दृश्य सुन्दर दृश्य संपन्न

अगले भाग में क्रमशः शिव तांडव,पार्वती जन्म, नारद – हिमालय, मैनावती का संवाद दर्शाया गया  तत्पश्चात पार्वती तपस्या और फिर सूत्रधार का संवाद रहा  पार्वती और सखियों के नृत्य के बाद राम और शिव का संवाद हुआ है  इसके पश्चात शिव पार्वती विवाह की तैयारियों का क्रम से वर्णन था  इसी क्रम में कई मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां भी हुई

जयमाल के बाद पार्वती विदाई की प्रस्तुति के बाद  भजन,आरती और एक सुन्दर स्तुति वंदना से समापन हुआ  

नृत्य पर आधारित इस शिव पार्वती विवाह नाटिका कार्यक्रम मे दर्शक के रूप में दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे  डॉ अनु सिन्हा एवं सुमन के निर्देशन में इस कार्यक्रम माध्यम से कला, संस्कृति, धर्म, आस्था इत्यादि कई विधाओं को पिरोने का प्रयास है जो जनमानस को मन मोह लिया

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *