रायगढ़ में “ऑपरेशन अंकुश” के तहत सट्टा नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement

रायगढ़, 1 अप्रैल। जिले में जुआ और सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाइल फोन, सट्टा-पट्टी और करीब 19 हजार रुपये नगद जब्त किए गए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चौकी खरसिया, थाना कोतवाली और साइबर टीम ने संयुक्त रूप से अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी।

खरसिया में ऑनलाइन सट्टा संचालक गिरफ्तार
खरसिया चौकी पुलिस ने शंकराचार्य स्कूल के पास कार्रवाई करते हुए आरोपी मनोज सोनी (50) को मोबाइल के जरिए व्हाट्सएप पर सट्टा संचालित करते हुए रंगे हाथ पकड़ा। उसके पास से एक मोबाइल फोन और 12,700 रुपये नगद बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शहर के बीड़पारा और बापूनगर में चार गिरफ्तार
वहीं कोतवाली और साइबर टीम ने बीड़पारा और बापूनगर क्षेत्र में चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर दो महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से सट्टा पर्चियां, मोबाइल फोन और नगद राशि जब्त की गई। सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धाराओं के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

पुलिस का सख्त संदेश
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की है कि इस तरह की गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

Advertisement
Share This Article