कोड़ातराई में भाजपा प्रशिक्षण शिविर पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को दिया वैचारिक मार्गदर्शन

Advertisement

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत आयोजित शिविर में वैचारिक अधिष्ठान पर विशेष जोर

रायगढ़ (कोड़ातराई)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत कोड़ातराई भाजपा मंडल द्वारा पायोनियर पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के द्वितीय दिवस के षष्टम सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संदीप पंडा एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। सत्र समाप्ति के बाद उन्हें स्थानीय उत्पाद एकताल में निर्मित स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोड़ातराई सरपंच एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष रामपुकार सिंह ने की।

एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों पर विस्तृत चर्चा कार्यकर्ताओं को दी गई वैचारिक मजबूती

मुख्य वक्ता विजय अग्रवाल ने “भाजपा के वैचारिक अधिष्ठान” विषय पर अपने विचार रखते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि ये सिद्धांत संगठन की आत्मा हैं और इन्हें व्यवहार में उतारना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक अनुशासन, प्रशिक्षण की महत्ता और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के उपायों पर भी मार्गदर्शन दिया।

संगठन सुदृढ़ करने के लिए प्रशिक्षण शिविर महत्वपूर्ण कार्यपद्धति और बूथ प्रबंधन पर दिया गया प्रशिक्षण

विजय अग्रवाल ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिविर में पार्टी की पृष्ठभूमि, पंच परिवर्तन, भाजपा की पंचनिष्ठा, कार्यपद्धति, बूथ प्रबंधन और सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।

इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों, छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और संगठन विस्तार के विषय में भी प्रशिक्षित किया गया।

कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की रही उपस्थिति कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, गुरुपाल सिंह भल्ला, श्रीकांत सोमावार, विवेक रंजन सिन्हा, अनुपम पाल, विलिस गुप्ता, गायत्री केशरवानी, अंशु टुटेजा सहित कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा नगर पंचायत पुसौर अध्यक्ष मानी सतपथी, प्रतिनिधि मोहित सतपथी, सतवीर सिंह, संदीप पंडा, साईंराम, भाग्यवती नायक, हेमलता चौहान, दीपक गुप्ता, उजगार चौहान, मुक्तेश्वर पंडा, हरदीप सिंह शेरगिल, शशिभूषण नायक, अनिल गुप्ता सहित मंडल के पदाधिकारी, मोर्चा सदस्य और प्रशिक्षणार्थी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

 

Share This Article