संगठन सृजन कार्यक्रम में कांग्रेस की मजबूती पर जोर बूथ स्तर तक संगठन विस्तार की रणनीति पर मंथन

By
Advertisement
Advertisement

पूर्व विधायक शैलेश पांडे की मौजूदगी में मंडल से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा

गौरेला। जिला जीपीएम में आयोजित संगठन सृजन कार्यक्रम में बिलासपुर शहर के पूर्व विधायक शैलेश पांडे की उपस्थिति में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने को लेकर व्यापक चर्चा की गई। कार्यक्रम में मंडल, वार्ड, बूथ और पंचायत स्तर की संगठनात्मक संरचना को मजबूत करने पर विशेष फोकस रहा।

शैलेश पांडे ने अपने अनुभव साझा करते हुए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर पकड़ मजबूत बनाए रखने के लिए जरूरी रणनीतियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं से ही बनती है।

जिला अध्यक्ष गजमती भानु ने संगठनात्मक नियुक्तियों की प्रक्रिया पर डाला प्रकाश

जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानु ने मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष और वार्ड अध्यक्ष की नियुक्ति से जुड़ी प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने संगठन में अनुशासन और सक्रिय भागीदारी को आवश्यक बताया।

ब्लॉक अध्यक्ष बलबीर सिंह के नेतृत्व में हुआ आयोजन बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की रही भागीदारी

इस कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बलबीर सिंह करसायल के नेतृत्व में किया गया, जिसमें गौरेला ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति संगठन सृजन को लेकर दिखा उत्साह

कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. के के ध्रुव, गुलाब सिंह राज, रमेश साहू, शंकर लाल साहू, नफीस चाचा, संजय गुप्ता, निलेश साहू, श्रीकांत मिश्रा, अमोल पाठक, सुभाष मित्तल, कुक्कू साठे, बाला प्रसाद कश्यप, मुद्रिका सिंह सराती, विक्रांत रोहिणी सहित अनेक वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, पार्षद, सरपंच, युवक कांग्रेस पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

सफल संचालन और समापन संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ कार्यक्रम संपन्न

कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल अध्यक्ष अमित कुमार सोनी द्वारा किया गया। अंत में संगठन को और मजबूत बनाने तथा आगामी रणनीतियों को जमीन पर लागू करने के संकल्प के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

 

Advertisement
Share This Article