पेंड्रा में महावीर जयंती पर गूँजा अहिंसा का संदेश: वीर मैराथन और भव्य झांकी से दी शांति की सीख

Advertisement

गौरेला पेंड्रा मरवाही: पेंड्रा से एक प्रेरक खबर सामने आ रही है,जहाँ जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती के अवसर पर भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। श्री आदिश्वर पाठशाला द्वारा आयोजित ‘वीर मैराथन’ के साथ दिन की शुरुआत हुई, जिसका मुख्य उद्देश्य भगवान महावीर के अहिंसा के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाना था।


​सकल जैन समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभा यात्रा में आकर्षण का केंद्र रही आदिश्वर पाठशाला की विशेष झांकी। इस झांकी के माध्यम से वर्तमान वैश्विक युद्ध और हिंसा की परिस्थितियों के बीच महावीर स्वामी के उपदेशों की प्रासंगिकता को बेहद प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। पाठशाला के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने समाज को यह संदेश दिया कि आज के दौर में भी अहिंसा और करुणा ही विश्व शांति का एकमात्र मार्ग है।


​कार्यक्रम में भारी संख्या में अभिभावकों और नागरिकों ने हिस्सा लिया और यह संकल्प लिया कि वे न हिंसा करेंगे, न सहेंगे, बल्कि समाज में प्रेम और करुणा का दीप जलाएंगे।

Share This Article