देश में पेट्रोल-डीजल और LPG की कोई कमी नहीं, सरकार ने अफवाहों से बचने की दी सलाह

Advertisement

नई दिल्ली – केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोल, डीज़ल और एलपीजी की किसी प्रकार की कमी नहीं है। Ministry of Petroleum and Natural Gas ने सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों को लेकर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।


अफवाहों से बढ़ी अनावश्यक खरीदारी

मंत्रालय के अनुसार, अफवाहों के कारण कुछ स्थानों पर लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन खरीद रहे हैं, जिससे घबराहट का माहौल बन रहा है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी फ्यूल स्टेशन सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं और कहीं भी राशनिंग लागू नहीं की गई है।


रिफाइनरियां पूरी क्षमता से कर रहीं काम

मंत्रालय ने बताया कि देश की रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और अगले दो महीनों के लिए ईंधन आपूर्ति पहले से सुनिश्चित कर ली गई है।


40 से अधिक देशों से आयात

सरकार ने यह भी जानकारी दी कि भारत 40 से अधिक देशों से कच्चा तेल आयात करता है, जिससे आपूर्ति बाधित होने की संभावना बेहद कम है।


नागरिकों से अपील

मंत्रालय ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें।

Share This Article