बिलासपुर में बर्ड फ्लू का खतरा: चिकन-अंडा दुकानों पर प्रतिबंध, कंटेनमेंट जोन घोषित

By
Advertisement
Advertisement

Bilaspur – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एवियन इन्फ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) की पुष्टि के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। संक्रमण सामने आते ही नगर निगम ने बड़ा फैसला लेते हुए शहर में संचालित सभी चिकन सेंटर और अंडा दुकानों को अगले आदेश तक बंद रखने के निर्देश जारी कर दिए हैं।


चिकन और अंडा दुकानों पर पूर्ण प्रतिबंध

नगर निगम के आदेश के बाद कोनी, देवरीखुर्द, लालखदान, सकरी और चकरभाठा सहित कई इलाकों में सभी चिकन सेंटर बंद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कदम आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।


कंटेनमेंट जोन घोषित

कोनी स्थित शासकीय कुक्कुट प्रक्षेत्र में संक्रमण मिलने के बाद प्रभावित क्षेत्र के 1 किलोमीटर दायरे को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में आवाजाही पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।


हजारों पक्षियों का नष्टीकरण

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए हजारों पक्षियों और अंडों को नष्ट किया है। यह कदम संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए उठाया गया है।


Kanan Pendari Zoo 7 दिनों के लिए बंद

एहतियात के तौर पर कानन पेंडारी मिनी जू को भी 7 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। जू परिसर में सैनिटाइजेशन का कार्य तेजी से जारी है और पक्षियों के बाड़ों के आसपास विशेष सफाई की जा रही है।


चोरी-छिपे बिक्री पर सख्त कार्रवाई

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि कोई दुकानदार चोरी-छिपे चिकन या अंडों की बिक्री करते पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए निगरानी टीमें लगातार गश्त कर रही हैं।


नागरिकों से अपील

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से दूर रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

Advertisement
Share This Article