छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदला मिजाज, बढ़ेगी गर्मी; अगले 3 दिनों में तापमान में होगी बढ़ोतरी

By
Advertisement
Advertisement

रायपुर। बेमौसम बारिश के बाद अब छत्तीसगढ़ के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में तापमान बढ़ने लगा है और चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान कर रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अब धीरे-धीरे गर्मी का असर बढ़ेगा। फिलहाल कई क्षेत्रों में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस कम है, लेकिन आने वाले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक वृद्धि होने की संभावना है। आज यानी 25 मार्च को राज्य में कहीं भी बारिश या ओलावृष्टि का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

शुष्क मौसम से बढ़ेगी तपिश

मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा, जिससे तेज धूप और गर्म हवाओं का असर बढ़ेगा। सुबह से ही गर्मी महसूस होने लगेगी और दोपहर के समय तापमान और अधिक परेशान कर सकता है।

बीते 24 घंटों में उत्तर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राजनांदगांव में अधिकतम तापमान लगभग 37.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 से 4 दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तक पहुंच सकता है।

फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है और गर्मी का असर लगातार बढ़ेगा। ऐसे में लोगों को धूप से बचाव और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी जा रही है, ताकि बढ़ते तापमान के प्रभाव से बचा जा सके।

Advertisement
Share This Article