बस्तर में आज होगी छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी हेरिटेज मैराथन, जगदलपुर के ऐतिहासिक लालबाग से होगी शुरुआत

2 Min Read
Advertisement

यह राज्य का अब तक का सबसे बड़ा रनिंग ईवेंट होगा, जिसकी शुरुआत जगदलपुर के ऐतिहासिक लालबाग मैदान से होगी और समापन विश्वप्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात पर होगा।

छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में खेल, पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए रविवार को बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 का आयोजन करने जा रही है। यह राज्य का अब तक का सबसे बड़ा रनिंग ईवेंट होगा, जिसकी शुरुआत जगदलपुर के ऐतिहासिक लालबाग मैदान से होगी और समापन विश्वप्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात पर होगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि बस्तर दौड़ेगा, देश जुड़ेगा के संदेश के साथ यह आयोजन न केवल फिटनेस को बढ़ावा देगा, बल्कि बस्तर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर और अधिक मजबूती से स्थापित करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया, एक भारत श्रेष्ठ भारत और देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के विजन से प्रेरित है। राज्य सरकार बस्तर को देश के प्रमुख पर्यटन और स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मैराथन में 42 किलोमीटर (फुल मैराथन), 21 किलोमीटर (हाफ मैराथन), 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर (फन रन) की श्रेणियां रखी गई हैं, ताकि हर आयु वर्ग और फिटनेस स्तर के लोग इसमें भाग ले सकें। प्रतिभागियों के लिए कुल 25 लाख की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है।

TAGGED:
Share This Article