Raigarh Accident: ट्रक के पहियों तले आया युवक, दर्दनाक मौत; ओवरटेक करते समय हुआ हादसा

By
Advertisement
Advertisement

रायगढ़ के पुसौर क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ट्रक को ओवरटेक करते समय असंतुलित होकर पहियों के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शनिवार शाम ट्रक के पहियों की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब पांच बजे तेज रफ्तार बाइक सवार सहानु राठिया, निवासी दनौट (रायगढ़), चंद्रपुर की ओर जा रहा था। बड़े भंडार के पास स्थित अडानी कंपनी के कोयला गेट के सामने वह ट्रक के पहियों के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि सहानु राठिया अपने पड़ोसी की मोटरसाइकिल लेकर चंद्रपुर जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। यह भी जानकारी मिली है कि युवक शराब के नशे में था। परिजनों ने उसे जाने से मना किया था, लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी और बाइक लेकर निकल गया। रास्ते में ट्रक को ओवरटेक करते समय वह असंतुलित हो गया और ट्रक के पहियों के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

Advertisement
Share This Article