श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस की त्वरित पहल: दुख की घड़ी में मिला संबल, 16 हजार के प्रीमियम पर मिला 3.11 लाख का क्लेम

By
Advertisement
Advertisement

कुड़ेकेला:- आज के अनिश्चितता भरे दौर में बीमा केवल एक निवेश नहीं बल्कि परिवार के भविष्य की सुरक्षा का सबसे मजबूत स्तंभ है। इसका जीवंत उदाहरण हाल ही में श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की खरसिया शाखा में देखने को मिला जहाँ कंपनी ने अपने वादे को निभाते हुए एक परिवार को तत्काल क्लेम भुगतान कर बड़ी राहत पहुँचाई है।बीते दिनों श्रीमती सुनीता मिंज ने श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस की खरसिया शाखा से एक बीमा पॉलिसी ली थी। उन्होंने सुनील एक्का और टी.आर. तिग्गा के माध्यम से 16,353 रुपये का सालाना प्रीमियम जमा कर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित की थी।

दुर्भाग्यवश, श्रीमती मिंज का आकस्मिक निधन हो गया, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जैसे ही मामले की जानकारी कंपनी को मिली, क्षेत्र के मेहनतकश डिवीजनल मैनेजर और उनकी टीम ने संवेदनशीलता दिखाते हुए कागजी कार्रवाई को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया। कंपनी की त्वरित कार्यप्रणाली के चलते नॉमिनी राजेश मिंज के खाते में 3,11,625 रुपये की क्लेम राशि सीधे हस्तांतरित कर दी गई।

बीमा का असली महत्व तब पता चलता है जब परिवार का कोई सदस्य साथ छोड़ जाए। श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस का उद्देश्य केवल पॉलिसी बेचना नहीं बल्कि क्लेम के समय परिवार के साथ खड़ा होना— डिवीजनल मैनेजर श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस जनता के बीच बढ़ा विश्वास
क्षेत्र में इस त्वरित भुगतान की खबर से लोगों के बीच बीमा को लेकर एक सजग पहल देखने को मिल रही है। जहाँ अक्सर लोग क्लेम के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने से डरते हैं, वहीं श्रीराम इंश्योरेंस की इस पारदर्शिता और रफ़्तार ने आम जनमानस में कंपनी के प्रति विश्वास का ग्राफ बढ़ा दिया है।

Advertisement
Share This Article