अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर
शहर की सशक्त महिलाओं का सम्मान

By
Advertisement
Advertisement

सेन्ट्लाईट क्लब,रायगढ़”( सेन्ट्रल बैंक,रायगढ़) के रिटायर्ड कर्मचारियों का अयोजन

रायगढ़,, रिटायर्ड बैंक कर्मियों के एक समूह बैंकर्स क्लब ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज शहर की दो सशक्त महिलाओं का सम्मान किया। यह कार्यक्रम दो चरणों में सम्पन्न हुआ। पहले क्रम में दोपहर करीब 12 बजे बैंकर्स क्लब रायगढ़ के सदस्यों ने
शहर के भवानी शंकर षड़ंगी हाई स्कूल प्रांगण में समाज सेवा, रंगकर्म, शैक्षिक गतिविधियों और ग्रामीण विकास के उल्लेखनीय कार्य हेतु श्रीमति किरण श्रीवास्तव, गायत्री परिवार, सुश्री कल्याणी मुखर्जी, कुमारी रोहिणी बेहरा  श्रीमती गायत्री पटेल ग्राम ननसियाँ एवं श्रीमती पूनम पांडेय प्राचार्या भवानी शंकर षड़ंगी हाईस्कूल को सम्मानित किया



सम्मानित महिलाओं ने अपने कार्य क्षेत्र की चुनौतियों को रेखांकित करते हुई बेहतर समाज निर्माण हेतु उनके द्वारा किए गए सेवा कार्यों के विषय में जानकारियां दी।

कार्यक्रम के आरंभ में विद्या की देवी मां शारदा के वंदन से किया गया । सभा को क्लब के साथी कमलेश प्रसाद सिन्हा, रवींद्र चौबे ने संबोधित किया।  सभा में शाला के छात्र, छात्रा,शालेय स्टाफ के साथ बैंकर्स क्लब के शैलेश गुरु, दिनेश श्रीवास्तव,शंकर बनर्जी, राजकुमार शर्मा, संतोष नंदे, देवतोष बिस्वास तथा सत्यव्रत पंडा आदि उपस्थिति रहे। कार्यक्रम में मंच का संचालन प्रमोद सराफ एवं आभार प्रदर्शन देवतोष बिस्वास ने किया ।



वहीं आज शाम करीब 4.30 बजे अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर स्थानीय कमला नेहरु उद्यान में ” सेन्ट्लाईट क्लब,रायगढ़”( सेन्ट्रल बैंक,रायगढ़ के रिटायर्ड साथियों का संगठन) के बैनर तले श्रीमती सोना भट्ट का सम्मान किया गया।

उल्लेखनीय है कि श्रीमती सोना भट्ट विगत 36 वर्षों से लोंगों के घर कार्य करते हुए अपनी दो बेटीयों सुश्री‌ दीपिका एवं नेहा को शिक्षा दीक्षा दिलाई। आप लगातार अकेले संघर्ष करते हुए अपनी योग्य बेटियों को क्रमश: ग्रेजुएट,पोस्ट ग्रेजुएट,कंप्युटर में डिप्लोमा तथा सिविल इंजीनियरिंग की शिक्षा तक की पढ़ाई करवाई।



नतीजन आपकी बडी़ बेटी दीपिका प्राथमिक स्वास्थ सेंटर,लोईंग में कम्पुटर विभाग में एवं छोटी बिटीया नेहा,सिविल इंजीरियरिंग पश्चात जल संसाधन विभाग,रायगढ़ में सब इंजिनियर के पद पर फरवरी-2026 से पदस्थ है।

सर्वप्रथम श्रीमती सोना भट्ट का श्रीमती इमलिया भट्ट एवं श्रीमती शर्मिला श्रीवास्तव ने माल्यार्पण कर स्वागत किया तदपश्चात श्रीमती भट्ट एवं उनकी बेटियों ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने में हुई कठिनाईंयों का वर्णन किया।



श्रीमती भट्ट एवं सुश्री नेहा को शाल देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में सर्वप्रथम शैलेश गुरू,कमलेश प्रसाद सिन्हा,समर चक्रवर्ती,कमलेश जैन,तरुण घोष,अनुप बरवा,श्रीमती इमलिया बरवा,श्रीमती शर्मिला श्रीवास्तव,सुश्री दीपिका भट्ट एवं अन्य ने अपनी गरिमामय उपस्थिती देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Advertisement
Share This Article