खरसिया के किसान नेता जयप्रकाश डनसेना बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला सह प्रवक्ता, संगठन और ग्रामीण हितों को देंगे नई ऊर्जा

By
Advertisement
Advertisement

किसान नेता जयप्रकाश डनसेना को नया दायित्व मिला

बरगढ़ धाम निवासी और किसान पुत्र जयप्रकाश डनसेना को भाजपा किसान मोर्चा के जिला सह प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया है। वह लंबे समय से किसानों के हित में सक्रिय और संगठन को तन, मन और धन से सेवा करते आए हैं।


भाजपा नेतृत्व ने दी जिम्मेदारी और जताया भरोसा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष Kiran Singh Dev, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, संभाग प्रभारी रामू रोहरा और जिला प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर, जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान और जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष ललित यादव की अनुशंसा पर जयप्रकाश डनसेना को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।


संगठन और ग्रामीण हितों में योगदान देने की उम्मीद

भाजपा कार्यकर्ताओं ने फोन, संदेश, सोशल मीडिया और व्यक्तिगत मुलाकात के माध्यम से उन्हें बधाई दी और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
जयप्रकाश डनसेना अपने ऊर्जावान और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण किसानों और ग्रामीणों के हित में सक्रिय रहते हैं। अब वे भाजपा किसान मोर्चा को और मजबूत बनाने और संगठन को नई दिशा देने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

 

 

Advertisement
Share This Article