ग्राम पंचायत कांसा में होली का त्यौहार शांति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया
कांसा में होली का जश्न: होलिका दहन से शुरू हुआ पर्व
सक्ती जिला, डभरा। ग्राम पंचायत कांसा में होली का त्यौहार शांति और उल्लास के साथ मनाया गया। युवाओं ने होलिका दहन में नारियल, अगरबत्ती और चावल अर्पित कर होली का धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण किया। होलिका दाई के सात फेरों के साथ पूजा अर्चना कर ग्रामीणों ने शांति और सौहार्द की कामना की।

रंगों की उमंग और भाईचारे का संदेश
होलिका दहन के बाद ग्रामीण और युवा एक-दूसरे के चेहरे पर रंग और गुलाल लगाकर पर्व का आनंद उठाते दिखाई दिए। इस अवसर पर सभी ने कहा कि होली केवल रंगों का त्यौहार ही नहीं, बल्कि एकता, भाईचारे और मिल-जुल कर रहने का संदेश भी देती है।
युवाओं ने मिलकर बनायी होली की यादगार छटा
ग्राम पंचायत कांसा के युवाओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ होली का जश्न मनाया। उन्होंने परंपरा का पालन करते हुए सांस्कृतिक एवं सामाजिक संदेश भी लोगों तक पहुँचाया, जिससे गांव में मेलजोल और सामूहिक उत्साह देखने को मिला।


