बलरामपुर पुलिस ने होली के मद्देनजर सुरक्षा उपायों की योजना बनाई

By
Advertisement
Advertisement

बलरामपुर: आगामी होली त्योहार को देखते हुए थाना बलरामपुर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त निर्णय लिए गए।

बैठक का आयोजन श्रीमान कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी बलरामपुर और श्रीमान पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार किया गया। बैठक की अध्यक्षता तहसीलदार बलरामपुर और थाना प्रभारी बलरामपुर ने की। इस दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और स्थानीय मीडिया भी उपस्थित रहे।


बैठक में लिए गए मुख्य निर्णय

  • नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई: होली के दिन शराब या अन्य मादक पदार्थों के प्रभाव में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
  • दोपहिया वाहन पर तीन सवारी की मनाही: एक वाहन में तीन सवारी बैठाकर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
  • मुखौटे पर पूर्ण प्रतिबंध: होली के दौरान मुखौटे पहनने और उनकी बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। दुकानदारों को उल्लंघन पर वैधानिक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
  • डीजे संचालकों को चेतावनी: सार्वजनिक स्थानों पर डीजे बजाने वाले संचालकों पर भी सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

थाना बलरामपुर ने जनता से अपील की है कि त्योहार का आनंद शांतिपूर्ण और नियमों के अनुसार मनाएं, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।


Advertisement
Share This Article