कुड़ेकेला :- हाल के दिनों में क्षेत्र में बढ़ती संसदिग्ध गतिविधियों और सुरक्षा को देखते हुए छाल पुलिस ने स्थानीय सराफा ब्यापारी के दुकान पहुच समझाइस के साथ सुरक्षा व्यवस्था सीसी टीवी सावधानी बरतने और किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचने के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।
प्रधान आरक्षक दादू सिदार ने व्यापारि को संबोधित करते हुए कहा कि सराफा व्यवसाय बेहद संवेदनशील होता है, इसलिए सुरक्षा में छोटी सी चूक भारी पड़ सकती है। प्रधान आरक्षक ने व्यापारियों को निम्नलिखित सलाह दी दुकान के अंदर और बाहर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ सुनिश्चित करें कि उनका बैकअप सही तरीके से हो।दुकान में आने वाले ऐसे व्यक्ति जो खरीदारी के बजाय इधर-उधर ज्यादा देख रहे हों, उनकी गतिविधियों पर नजर रखें।
अपनी दुकानों में आधुनिक पैनिक बटन या सायरन सिस्टम लगवाएं ताकि आपात स्थिति में शोर मचाया जा सके। बड़ी रकम या जेवरातों के परिवहन के समय पुलिस को सूचना दें या विशेष सुरक्षा के साथ ही आवाजाही करें।
छाल पुलिस ने व्यापारि को आश्वस्त किया है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। व्यापारि से अपील की गई है कि यदि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या डायल 112 पर सूचना दें।
“व्यापारियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, लेकिन स्वयं की सतर्कता सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।
