भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2026 के लिए असिस्टेंट पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी, 650 रिक्तियाँ

2 Min Read

देश के केंद्रीय बैंक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वर्ष 2026 में असिस्टेंट (Assistant) के 650 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है।

ऑनलाइन आवेदन: 16 फरवरी 2026 से 8 मार्च 2026 तक
आवेदन: RBI आधिकारिक वेबसाइट

शैक्षणिक योग्यता और पात्रता

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) होना अनिवार्य
  • सामान्य वर्ग: न्यूनतम 50% अंक
  • SC / ST / PwBD: केवल उत्तीर्ण होना पर्याप्त
  • कंप्यूटर पर वर्ड प्रोसेसिंग का कार्यसाधक ज्ञान
  • आवेदन किए जाने वाले राज्य/भर्ती कार्यालय की स्थानीय भाषा का ज्ञान
  • पूर्व सैनिक: कम से कम 15 वर्ष की सैन्य सेवा या पूर्व सैनिक मान्यता

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 28 वर्ष
  • आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट

वेतनमान और भत्ते

  • मूल वेतन: ₹29,000 प्रति माह
  • वेतनमान: ₹29,000 – ₹78,640
  • अन्य भत्तों सहित मासिक वेतन लगभग ₹58,514 (HRA को छोड़कर)
  • समय-समय पर वेतन संशोधन संभव

आवेदन शुल्क

  • सामान्य / OBC / EWS: ₹450 + 18% GST
  • SC / ST / PwBD / Ex-Servicemen: ₹50 + 18% GST
  • RBI के वर्तमान कर्मचारी: कोई शुल्क नहीं

उम्मीदवारों के लिए सलाह:
आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ें और अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *